Home समाचार देश परमाणु हथियार जुटा रहा है यूक्रेन? किम जोंग उन की बहन ने क्यों किया ऐसा दावा

परमाणु हथियार जुटा रहा है यूक्रेन? किम जोंग उन की बहन ने क्यों किया ऐसा दावा

news_image

उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने यूक्रेन के ऊपर बड़ा इल्जाम लगाया है। किम यो जोंग ने कहा है कि यूक्रेन परमाणु हथियारों की तलाश में है। उत्तरी कोरिया की सरकारी मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है।

बताया जाता है कि किम यो जांग ने यह दावा यूक्रेन की एक ऑनलाइन पेटिशन के आधार पर किया है। इस पेटिशन को अभी तक करीब 1000 लोग साइन कर चुके हैं।

बताया राजनीतिक प्लॉट
किम यो जोंग ने कहा कि यह पेटिशन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के ऑफिस द्वारा तैयार किया गया एक राजनीतिक प्लॉट हो सकता है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि उनका देश बेलारूस में टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपंस रखने की योजना बना रहा है। इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ऑफिस की वेबसाइट पर एक पब्लिक पेटिशन फाइल की गई है। इसमें कीव द्वारा यूक्रेनियन क्षेत्र में न्यूक्लियर वेपन रखने की बात कही गई है। इतना ही नहीं, इस पेटिशन में यूक्रेन से कहा गया है कि वह खुद का परमाणु हथियार तैयार करे।

रूस के नजदीक आने की कोशिश
किम जोंग उन की बहन का बयान ऐसे समय में आया है जबकि उत्तरी कोरिया रूस के नजदीक आने की कोशिश में जुटा है। गौरतलब है कि प्योंगयांग और मॉस्को दोनों को पश्चिमी देशों ने दरकिनार कर रखा है। वहीं, ऐसी भी खबरें आती रही हैं कि यूक्रेन पर हमले के बाद उत्तरी कोरिया ने मॉस्को का लगातार समर्थन किया है। बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले को एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। बीते दिनों चीन के राष्ट्रपति रूस के दौरे पर पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक तब उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को आक्रामक ढंग से आगे बढ़ने के लिए कहा था

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।