Home मनोरंजन बॉलीवुड ब्रेकअप का दर्द, बोलीं- टॉक्सिक था रिलेशनशिप !

ब्रेकअप का दर्द, बोलीं- टॉक्सिक था रिलेशनशिप !

news_image

फिल्म 'दंगल' फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) अपनी नेटफ्लिक्स की फिल्म 'अजीब दास्तान्स' को लेकर चर्चा में हैं। अजीब दास्तानस में फातिमा के साथ जयदीप अहलावत भी नजर आये। लेकिन हाल ही में वो अपनी रिलेशनशिप को लेकर किये खुलासों को लेकर सुर्खीयां बटोर रही हैं। एक वक़्त पर फातिमा भी टॉक्सिक रिलेशनशिप (Toxic Relationship) में रह चुकी हैं जिसका दर्द उन्होंने बयान किया है।

फातिमा यूं तो अपनी लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने कई बातों को लेकर खुलासे किये। जिसमें से एक उनके ब्रेकअप का दर्द भी था। अपनी फिल्म लूडो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि लूडो में निभाए पिंकी के कैरेक्टर से फातिमा पूरी तरह से अलग हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है। जिसके पति पर हत्या का आरोप लगा होता है और इससे पहले उसके कई अफेयर भी रहते हैं। लेकिन, इन सबके बाद भी पिंकी अपने पति को छुड़ाने की कोशिश में जुट जाती है।

अपने निभाए हुए इस किरदार के बारे में फातिमा कहती हैं कि मैं बिलकुल भी वैसी नहीं हूं ,एक पतिव्रता लड़की टाइप। अगर मेरे साथ ऐसे कोई चीजे करेगा तो मैं तो दो थप्पड़ मार दूं। इसी बातचीत में फातिमा ने बताया कि वो एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। जिसमें रहना बेहद मुश्किल होता है। जब हम उस रिश्ते में होते हैं तो हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे। लेकिन बाद में यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि क्या करें। खासकर जब आप फाइनेंशियली अपने पति पर निर्भर होते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले ही फातिमा कोरोना की चपेट में आई थीं। फातिमा सना शेख ने अपने फैंस को ये अपडेट 29 मार्च को दी थी की वो कोरोना पॉजीटिव हो गई हैं। इस स्टोरी को अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा की, 'मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख इन दिनों एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ एक फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही थीं। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म लूडो (Ludo) में नजर आईं थीं, जिसमें वो एक्टर राजकुमार राव के अपोजिट लीड रोल निभा रही थीं। इसके अलावा उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में थे।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।