उपजिलाधिकारी ने मनोनीत पार्षदों को गोपनीयता शपथ दिलाई
लखनऊ/नगराम - नगर पंचायत नगराम में मनोनीत किए गए तीन पार्षदों को पद एवं गोपनीयता के शपथ दिलाई गई। करीब तीन माह पहले शासन ने नगराम नगर पंचायत के लिए तीन लोगों को नामित पार्षद मनोनीत किया था, लेकिन इसी बीच कोविड -19 के कारण लॉकडाउन लग गया और इसकी वजह से नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण नहीं हो पाया था। वही लॉकडाउन में मिली छूट के बाद शुक्रवार को एक सादा सामारोह आयोजित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी की उपस्थिति में तीनों पार्षदों को शपथ दिलाई। इस समारोह में शपथ लेने वाले मनोनीत पार्षदों में क्रमशःआरती गुप्ता, मनीष शुक्ला, अनिल रावत शमिल रहें। इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रामलाल वर्मा एवं राजकुमार वर्मा, जिला मंत्री निशा मिश्रा , मंडल अध्यक्ष मोहनलालगंज सुधांशु सिंह, नगराम मंडल अध्यक्ष श्याम प्यारी लोधी, अमेठी मंडल अध्यक्ष बजरंग वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, भानु मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा, योगेश, कुलदीप सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
उपजिलाधिकारी ने मनोनीत पार्षदो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
Leave a Comment
महत्वपूर्ण सूचना
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।