Home समाचार प्रमुख-समाचार विनायक चतुर्थी पर गणपति बप्पा को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, सभी समस्याएं होंगी दूर

विनायक चतुर्थी पर गणपति बप्पा को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, सभी समस्याएं होंगी दूर

news_image

हर महीने में 2 बार चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में। इस बार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 11 मई को है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस विशेष दिन पर साधक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-शांति के लिए व्रत रखते हैं। पूजा के दौरान गणपति बप्पा को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है। यदि आप भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश जी को भोग जरूर लगाएं। इससे साधक के जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी और घर में सुख-शांति का वास होगा।
भगवान गणेश जी के प्रिय भोग
विनायक चतुर्थी का पर्व बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि के देवता भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद प्रभु की पूजा करें और उन्हें प्रिय चीजों का भोग लगाएं। अगर आप गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें मोदक का भोग अवश्य लगाएं। क्योंकि प्रभु को मोदक अधिक प्रिय है।इसके अलावा भोग में मोतीचूर के लड्डू, खीर, फल और मिठाई भी शामिल कर सकते हैं।
भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
इस मंत्र के द्वारा हम भगवान को भोग लगाते समय यह प्रार्थना करते हैं कि वह हमारा भोग स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें।
विनायक चतुर्थी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त
दैनिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 11 मई को सुबह 02 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और इसके अगले दिन 12 मई को सुबह 02 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में विनायक चतुर्थी का पर्व 11 मई को मनाया जाएगा।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।