Home समाचार प्रमुख-समाचार North Korea में बैन है लाल रंग की लिपस्टिक, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

North Korea में बैन है लाल रंग की लिपस्टिक, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

news_image

नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है, जहां लोगों को अपने शासक के बनाए नियमों पर चलना होता है। दरअसल, यहां के तानाशाह शासक ने फैशन से जुड़े कई नियम-कायदे बना रखे हैं, जिनका पालन नहीं करने पर लोगों को कड़ी सजा भुगतनी पड़ती है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि जिस लाल रंग की लिपस्टिक को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, उसे आखिर क्यों इस देश ने बैन किया हुआ है। आइए जानें।
नॉर्थ कोरिया में क्यों बैन है लाल लिपस्टिक?
नॉर्थ कोरिया में महिलाएं रेड लिपस्टिक नहीं लगा सकती हैं, क्योंकि इस देश में इसपर बैन लगा हुआ है। आपको बता दें, कि इस देश में फैशन से जुड़े कई अजीब नियम हैं। लाल लिपस्टिक पर बैन की वजह है कि इस रंग को यहां का तानाशाह शासक पूंजीवाद और व्यक्तिवाद से जोड़कर देखता है। माना जाता है कि लाल रंग एक ऐसी फीलिंग को दिखाता है जिसका मतलब है कि खुद से बड़ा कोई नहीं है। ऐसे में किम जोंग उन नहीं चाहते कि उनके देश में कोई भी शख्स शासक से बढ़कर हो।

नियम तोड़ने पर है कड़ी सजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया में इन नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए जगह-जगह पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। यहां की पुलिस लोगों का निजी सामान चेक करने से भी नहीं हिचकिचाती है और नियम टूटता दिखने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में महिलाएं यहां लाल रंग की बजाय हल्के यानी लाइट शेड की लिपस्टिक ही लगा सकती हैं।

बालों को लेकर भी हैं नियम
बालों को लेकर भी नॉर्थ कोरिया में नियम बड़े सख्त हैं। यहां लड़कियां बाल खुले नहीं रख सकती हैं और न ही इन्हें बढ़ा सकती हैं। यहां सिर्फ छोटे बाल रखने की ही इजाजत है और आप बालों को कलर या स्पाइक्स भी नहीं कर सकते हैं। बता दें, पुरुषों के लिए किम जोंग उन ने 10, तो वहीं महिलाओं के लिए 18 हेयर स्टाइल्स अप्रूव किए हुए हैं।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।