Home युवा शिक्षा सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) चैम्पियन

सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) चैम्पियन

news_image


लखनऊ, 11 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होमगार्ड मुख्यालय के मैदान पर किया गया, जिसमें सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पस के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी चुस्ती-फुर्ती व दमखम का जोरदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के बाल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 99 अंकों के साथ चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया, जबकि 36 अंक अर्जित कर महानगर कैम्पस द्वितीय स्थान पर रहा। बालकों की 100मी दौड़ स्पर्धा में महानगर कैम्पस के मनकरन ने प्रथम स्थान अर्जित किया तो वहीं बालिकाओं की 100मी दौड़ में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की अवन्तिका शर्मा प्रथम रहीं। बालकों 400मी दौड़ में कानपुर रोड कैम्पस के सम्राट जबकि बालिकाओं की 400मी दौड़ में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की सुहानी, बालकों 800मी दौड़ में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के उत्कर्ष सिंह जबकि बालिकाओं की 800मी दौड़ में महानगर कैम्पस की महीपाल ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इसके अलावा, बालक एवं बालिकाओं की 4 गुणा 100मी रिले रेस में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) ने बाजी मारी।


Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।