Home धर्म-संसार वास्तु-शास्त्र बाँसुरी बनाती है घर को स्वर्ग

बाँसुरी बनाती है घर को स्वर्ग

news_image

घर में सुख-समृद्धि हो तभी चैन की बांसुरी बजाई जा सकती है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के जानकार मानते हैं कि अगर आपके घर में सोने और चांदी की बांसुरी हो तो न केवल धन-धान्य बरसेगा बल्कि पारीवारिक सुख-शांति भी आएगी।बांसुरी बहुत कमाल की होती है। वैसे तो कई तरह की बांसुरियां होती है जो अलग- अलग असर दिखाती है लेकिन बांस से बनी बांसुरी और चांदी की बांसुरी विशेष असर दिखाने वाली और कमाल की मानी जाती है। चांदी की बांसुरी अगर आपके घर में होगी तो घर में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। सोने की बांसुरी घर में रखने से उस घर में लक्ष्मी रहने लगती हैं। ऐसे घर में पैसा ही पैसा होता है। बाँस की बांसुरी शीघ्र उन्नतिदायक प्रभाव देती है। ऐसे में जिन व्यक्तियों को जीवन में पर्याप्त सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही हो, अथवा शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आ रही हो, वे अपने बेडरूम के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाएं।

वास्तु दोष भी होगा दूर---

यदि घर में बहुत ही अधिक वास्तु दोष है, या दो से अधिक दरवाजे एक सीध में है, तो घर के मुख्यद्वार के ऊपर दो बांसुरी लगाने से लाभ मिलता है और वास्तुदोष धीरे धीरे समाप्त होने लगता है। घर का कोई सदस्य अगर बहुत दिनों से बीमार हो या अकाल मृत्यु का डर या अन्य कोई स्वास्थ्य से सम्बन्धित बड़ी समस्या हो, तो प्रत्येक कमरें के बाहर और बीमार व्यक्ति के सिरहाने पर बांसुरी का प्रयोग करना चाहिए इससे बहुत जल्दी असर होने लगेगा।

नकारात्मक ऊर्जा की अचूक काट---
चांदी या बांस से बनी बांसुरी के बारे में एक जबरदस्त कमाल की बात ये है कि जब ऐसी बांसुरी को हाथ में लेकर हिलाया जाता है, तो बुरी आत्माएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और जब इसे बजाया जाता है, तो ऐसी मान्यता है कि घरों में शुभ चुम्बकीय प्रवाह का प्रवेश होता है।

घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए सभी कई प्रकार के उपाय करते हैं। कुछ उपाय धर्म से संबंधित होते हैं तो कुछ ज्योतिष के और कुछ वास्तु से संबंधित। इन सभी उपायों को अपनाने से संभवत: घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। अगर आपके घर में कुछ नेगेटिव हो रहा है तो यह परंपरागत उपाय अपनाने चाहिए।

जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां के लोगों में परस्पर प्रेम बना रहता है साथ ही श्रीकृष्ण की कृपा से सभी दुख और पैसों की तंगी भी दूर हो जाती है। घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी चाहिए जहां से वह आसानी से नजर आती रहे। किसी दीवार पर भी सुंदर सी बांसुरी लगाई जा सकती है। इससे घर की सुंदरता भी आकर्षक हो जाएगी। बाजार में कई तरह की सुंदर और मनमोहक बांसुरी उपलब्ध हैं जिनका उपयोग घर की सजावट में भी किया जाता है।

पूजनीय है बांसुरी----

*शास्त्रों के अनुसार बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। वे सदा ही इसे अपने साथ रखते हैं। इसी वजह से इसे बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण जब भी बांसुरी बजाते तो सभी गोपियां प्रेम वश प्रभु के समक्ष जा पहुंचती थीं। बांसुरी से निकलने वाले स्वर प्रेम बरसाने वाला ही है। इसी वजह से जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।