Home विविध अपराध विदेश में छुट्टी मनाने गए 1300 भारतीयों ने कटाई देश की नाक

विदेश में छुट्टी मनाने गए 1300 भारतीयों ने कटाई देश की नाक

news_image

जब हम अपने देश को छोडकर दूसरे देश जाते हैं तो वहां अपने व्यवहार अपने काम के जरिए अपने देश की संस्कृति को प्रस्तुत करते हैं। लेकिन कुछ लोग इस बात को नही समझते। वो भूल जाते हैं कि उनकी हरकत से न केवल उनका या उनके घर का बल्कि उनके देश का नाम भी खराब होता है। ऐसा ही कुछ किया ऑस्ट्रेलिया में क्रूज पर छुट्टियां मनाने गए 1300 भारतीयों ने जिनकी एक हरकत से देश को शर्मिंदा होना पडा।दरअसल एक भारतीय तंबाकू कंपनी के 1300 स्टाफ रॉयल कैरेबियन सी में क्रूज पर छुट्टियां मनाने गए थे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। क्रूज पर देर रात तक पार्टी की। पार्टी में डांस के लिए खास तौर पर अर्धनग्न कपड़ों में डांसर बुलाई गई थी। यही नहीं भारतीय दल ने डांस टीम के साथ पूल डेक पर हंगामा मचाया और बार और बफे पर भी टूट पड़े। लगभग 3 हजार की क्षमता वाले इस क्रूज पर कर्मचारियों ने कब्जा जमा लिया जिस कारण बाकी लोगों को भारी पेरशानी का सामना करना पडा। अन्य यात्रियों ने भारतीय दल के व्यवहार की काफी आलोचना की। कुछ यात्रियों ने एक इंटरव्यू में बताया कि तीन दिन की यात्रा में भारतीय कर्मचारी हर रात कुछ बार डांसर को लेकर आते थे। भारतीय दल इनके साथ डेक पर देर रात तक हंगामा करते थे। भारतीयों ने डांसर के साथ अभद्र व्यवहार भी किया और उनकी तस्वीर और डांस का विडियो अपने फोन में शूट किया।  खबरों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद क्रूज कंपनी से यात्रियों का पैसा रिफंड कर दिया।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।