Home विविध अपराध कानून व्यवस्था -- उन्नाव के शुक्ला खेड़ा मे बढी सियासी गर्मी

कानून व्यवस्था -- उन्नाव के शुक्ला खेड़ा मे बढी सियासी गर्मी

news_image

कानून-व्यवस्था
 उन्नाव के शुक्ला खेड़ा में बढ़ी सियासी गर्मी
विपक्ष ने बनाया मुद्दा, परिजनों को सात्ंवना देने पहुंचने लगे नेता
 पाटन चौकी प्रभारी निलम्बित, २४ घंटे में वर्कआउट करने का अल्टीमेटम
 
लखनऊ। बीते कई साल से मीडिया की सुर्खियों में रहने वाला उन्नाव एक बार फिर चर्चा में आ गया। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर रहने वाले विपक्ष के हाथ एक बार फिर होली के दिन उन्नाव एवं चित्रकूट की घटना का मुद्दा मिल गया है। क्योंकि इन दोनों ही जगहों पर मासूम के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी। ऐसे में समूचा विपक्ष एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर हो गया है। वहीं उन्नाव के शुक्ला खेड़ा गांव में सियासी चहलकदमी बढ़ गयी है यहां पर नेताओं का पहुंचना आरंभ हो गया है। वही सरकार ने लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी को निलम्बित कर दिया है और बिहार पुलिस कों २४ घटे के भीतर घटना का वर्कआउट करने की हिदायत दी गयी है।
विगत दस मार्च को जहां पर पूरा देश होली की मौजमस्ती में  डूबा था वहीं उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के शुक्ला खेड़ा गांव में दिनदहाड़े एक नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हालाकि उसकी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। लेकिन  इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। विपक्षी दलों ने मासूम के साथ दुराचार के बाद हत्या को मुद्दा बना लिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी नेताओं की एक टीम मौके पर पहुंची पड़ताल किया। पीडित परिजनों से मुलाकात कर उनके इस दुख में साथ होने का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया। साथ  ही नागरिक एकता पार्टी के अध्यक्ष मो शमीम की अगुवाई  में एक टीम शुक्लाखेड़ा गांव पहुंची यहां पर घटना के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही परिजनों के मुलाकात किया।  उन्होंने सरकार से पीडि़त परिजनों को मुआवजा एवं गुनाहगारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि उन्नाव जनपद में पिछले साल ५२ दुराचार की घटनाएं जिसमें कई लोगों को रेप के बाद जिंदा जला दिया गया। इस घटना की जांच के लिए विधायक सोहेल अख्तर अंसारी एवं पूर्व सांसद राकेश सचान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। यह टीम शुक्रवार को मौके पर जाकर घटना की पड़ताल करेगी। पीडि़त परिजनो से मुलाकात कर के अपनी रिपोर्ट कांगे्रस मुख्यालय को सौपेगी। इसके अलावा रालोद महासचिव शिवकरन सिंह ने भी इस घटना को निर्भया काण्ड की तरह विभत्स बताया और कहा कि पुलिस की कार्यशैली भी  ठीक नहीं हैं। क्योंकि घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी आजाद घूम रहा है। ं
वहीं सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्नाव के बिहार थाने क्षेत्र के पाटन चौकी प्रभारी हुकुम सिंह को निलम्बित कर दिया है। साथ ही उन्नाव के जिलाधिकारी द्वारा बिहार थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक को २४ घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करने की हिदायत दी है। इस तरह दुराचार के मामले में उन्नाव जनपद एक  बार फिर सुखिर्यो में आ गया है।  जनपद के शुक्लाखेड़ा गांव में सियासी हलचल बढ़ गयी है। समूचा विपक्ष इस घटना को लेकर अपने अपने ढंग से सरकार को घेरने की कोशिश करता दिख रहा है

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।