Home हलचल इधर-उधर एसडीएम ने किया सरकारी गेहू क्रेय केंद्रों का औचक निरीक्षण

एसडीएम ने किया सरकारी गेहू क्रेय केंद्रों का औचक निरीक्षण

news_image

* By Sunil Gupta *                                                                    --           ---------                                                                      मोहनलालगंज /लखनऊ -- विकास खंड मोहनलालगंज क्षेत्र के सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का एसडीएम और तहसीलदार ने  औचक निरीक्षण किया । वही उन्होंने  क्रय केंद्रों के प्रभारियों को सख्त निर्देश भी  दिए।                                                                                  मोहनलालगंज उप जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा एवं तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा वृहस्पतिवार को गेहूं क्रय केंद्र मोहरी कला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर चार क्रय केंद्र संचालित मिले। एसडीएम ने उन केन्द्रो कोे  सैनिटाइज कराने जाने के संबंध मे जानकारी ली। वही उन्होंने सख्त हिदायत दी ,कि किसी भी किसान का गेहूं आए उसे तत्काल पंजीकरण कर टोकन के साथ उसकी उसी दिन तौल कराई जाए। जिससे किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए । संचालित 4 केंद्रों मे सिर्फ दो केंद्रों पर ही किसानों के पंजीकरण बृहस्पतिवार को हुए । पंजीकरण के साथ अब किसानों को टोकन देना भारी पड़ेगा। बिना पंजीकरण कराने वाले किसानों का गेहूं केंद्र प्रभारी नहीं खरीद सकेंगे । एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों से खरीद की जानकारी ली और कहा कि वारदाना की उपलब्धता के साथ किसानो को समय से भुगतान  सुनिश्चित कराये । वही किसानो के गेंहू खरीदने के लिए  खाद्य विभाग के दो,पी सी एफ का एक तथा ,यूपीएसएस के तीन गेहू क्रय केंद्र खोले गये है। एसडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया  कि किसानों का गेहूं हर हाल में क्रय किया जाना चाहिए । वही उन्होंने कहा कि  किसानों का गेहूं क्रय न करने की शिकायत पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्र प्रभारी नियमित रूप से किसानों से संपर्क कर उन्हे  गेहूं बेचने के लिये प्रेरित करे ।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।