Home हलचल चर्चा-में गरीब जरूरतमंदो की मदद मे राजेश कुमार गुप्ता ने भी बढाये हाथ

गरीब जरूरतमंदो की मदद मे राजेश कुमार गुप्ता ने भी बढाये हाथ

news_image

  *By सुनील गुप्ता *                                                                  -----                                                      लखनऊ-- कोरोना के प्रकोप के बाद गरीब एवं दिहाड़ी मजदूरो की मदद के लिए हाथ लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। क्या खास और क्या आम सबके मन में इस संकट के समय लोगों की मदद  करने का जज्बा अब खुलकर दिखने लगा  है।इन मदद करने वाले लोगों का कारवां दिनों दिन बढता ही जा रहा है। कोरोना त्रासदी के मद्देनजर हुए लाकडाउन के चलते सरकार व प्रशासन गरीब असहाय लोगो की मदद तो कर ही रहा है । वही सांसद, विधायक, उघेागपति, फिल्मी कलाकारों के बाद अब समाजसेवी भी गरीबों की मदद में आगे बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में गरीब असहाय दिहाड़ी मजदूरो की मदद मे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के पीआरओ कार्यालय मे तैनात राजेश कुमार गुप्ता ने भी हाथ बढा दिए है। आज उन्होंन वृंदावन सेक्टर 12, उतरठियां रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी झोपडी मे रहने वाले लगभग 400 लोगो को राशन का वितरण किया । इस वितरण मे प्रमुख रूप से आटा,चावल व सब्जी की सामग्री रही जो गरीब जरूरतमंदो को दी गई । इस दौरान राजेश कुुमार गुप्ता ने बताया कि जब तक लाकडाउन रहेगा । हम इसी तरह गरीब असहाय लोगो की मदद करते रहेंगे ।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।