Home हलचल चर्चा-में रोजेदारों के यहा पहुंचा रही है इफ्तार सामग्री एक हिन्दू नेत्री

रोजेदारों के यहा पहुंचा रही है इफ्तार सामग्री एक हिन्दू नेत्री

news_image

मिशाल
हिंदू नेत्री रोजेदारों के यहां पहुंचा रही है इफ्तार सामग्री
वितरण के लिए घर में बना रही है मास्क  

"" संवाददाता"" 

 लखनऊ। कोरोना संक्रमण बढ़ाने में तब्लीगी जमात का बड़ा कारण होने से समाज में भले ही हिंदू व मुस्लिमों के बीच खाई चौड़ी हुई हो लेकिन इसे पाटने का कार्य भी इसी रमजान में आरंभ हो गया है। भाजपा नेेत्री एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल इन दिनों लखनऊ की मशहूर गंगा यमुनी तहजीब भी आगे बढ़ाने का काम कर रही है। रमजान के इस पवित्र महीनें में वह अपने संसाधनोंं से मुस्लिम समाज के रोजेदारों के यहा पर इफतार के लिए राशन पहुंचाने का कार्य कर रही है। उनके इस कार्य की न सिर्फ इंदानगर क्षेत्र में बल्कि भाजपा में भी तारीफ हो रही है।
 आम तौर पर भाजपा को हिंदूवादी पार्टी माना जाता है, लेकिन पार्टी के ही महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल लीक से हटकर कार्य कर रही है। रमजान के दौरान वह करीब २०० पैकेट मुस्लिम रोजेदारेां के यहां पहुंचा चुकी हैं। इस पैकेट में दो - दो किलो चना, बेसन, चीनी, सरसो का तेल के साथ २०० ग्राम चाय की पत्ती भी पहुंचाने का काम कर रही है। इसके अलावा  करीब ५०० लोगों के यहां राशन भी पहुंचा चुकी हैं। भोजन पैकेट का वितरण तो रोज ही किया करती है। इसके अलावा इन दिनों वह अपने ही घर में कई महिलाओं के साथ मास्क बनाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सहायता के लिए जो भी फोन करता है। उसकी यथासंभव मदद की जा रही है और बागे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।