Home समाचार देश AAP को राष्ट्रीय दर्जा मिलने पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, जानिए पहली प्रतिक्रिया

AAP को राष्ट्रीय दर्जा मिलने पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, जानिए पहली प्रतिक्रिया

news_image

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। चुनाव आयोग द्वारा आप को यह दर्जा दिये जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा, 'इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी?

ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत-बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।'

चुनाव आयोग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। एनसीपी, सीपीआई और एआईटीसी से राष्ट्रीय स्तर की पार्टी का दर्जा वापस ले लिया गया है। इसके अलावा एनसीपी और आईटीसी को नागालैंड और मेघालय में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा दिया जाएगा। अभी कुछ ही दिनों पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिये जाने को लेकर अभी विचार किया जा रहा है। कर्नाटक चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज मिल गया है।

आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के बाद आप ने दावा किया था कि उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। हालांकि, बाद में उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा नहीं मिलने पर उसने कर्नाटक हाईकोर्ट का रूख किया था। अदालत ने चुनाव आयोग से कहा था कि वो 13 अप्रैल तक यह तय कर लें कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देना है या नहीं।

जिन दो राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लिया गया है उनके बारे में कहा जा रहा है कि इन्हें 2 संसदीय चुनावों और 21 राज्य विधानसभा चुनावों के पर्याप्त मौके दिए गए थे। लेकिन इनके परिणाम नियमों के मुताबिक नहीं आए।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।