Home राज्यों से दिल्ली उत्तराखंड- इटली की महिला में कोरोना के लक्षण, एम्स में भर्ती

उत्तराखंड- इटली की महिला में कोरोना के लक्षण, एम्स में भर्ती

news_image

उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। एक विदेशी महिला में कोराना के मिलते-जुलते लक्षण पाये जाने के बाद उसे यहां एम्स में भर्ती कराया गया है।

संदिग्ध महिला इटली की पर्यटक है। महिला ने बताया कि वह होली के बाद से बुखार से पीड़ित है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास कोरोना वायरस की संदिग्ध विदेशी महिला को देख लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को तुरंत एम्स में भर्ती कराया। महिला को अभी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मामला संदिग्ध है, इसलिए महिला के रक्त नमूने को पुणे जांच के लिए भेजे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, महिला 29 फरवरी को ऋषिकेश घूमने आई थी।

उस दौरान उसने लक्ष्मण झूला के पास होटल में कमरा लिया था। वहां बारिश में भीगने के कारण उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत हो गई। इसके चलते जब डॉक्टरों को दिखाया तो कुछ कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिले। इसके बाद विभागीय टीम ने महिला को एम्स में भर्ती कराया।


Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।