Home अभिमत साक्षात्कार महिला जागरण के लिए पूर्णतया समर्पित प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती रचना पाल

महिला जागरण के लिए पूर्णतया समर्पित प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती रचना पाल

news_image

प्रस्तुति - प्रदीप कुमार सिंह
                                                  अपने पास रखो अपने सूरजों का हिसाब,
                                                  मुझे तो आखिरी घर तक दीया जलाना है।
  श्रीमती रचना पाल का जन्म 7 जुलाई 1960 को लखनऊ में हुआ। आपके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं विख्यात पत्रकार स्व. श्री राम कुमार पाल थे जो कि लखनऊ से प्रकाशित नवजीवन हिन्दी समाचार पत्र के उप-सम्पादक थे। आपकी माता स्व. श्रीमती सावित्री पाल उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में निरीक्षिका थी। आपको देश की सेवा करने के संस्कार अपने माता-पिता से बचपन से ही प्राप्त हुए। आपने उच्च शिक्षा के तहत एम.ए. प्रथम श्रेणी में सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर से उत्तीर्ण की।
  आपने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की। हिन्दी विश्वविद्यालय, इलाहाबाद से आपने साहित्य रत्न किया। भारतीय विद्या भवन, मुम्बई से आपने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एण्ड मास कम्युनिकेशन में किया। राजर्षि टण्डन ओपन यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद से आपने सर्टिफिकेट इन वीमेन्स इम्पावरमेन्ट एण्ड डेवलपमेन्ट का कोर्स किया। लखनऊ विश्वविद्यालय से सर्टिफिकेट इन योगा किया। आपने एसीएल, लखनऊ से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर अप्लीकेशन का कोर्स किया।
  आपका विवाह दलित, पिछड़ों तथा कमजोर वर्ग के लिए संघर्षरत श्री आर.डी. पाल, पूर्व लोकपाल, विद्युत विभाग, उत्तर प्रदेश से हुआ। आपकी ही तरह उच्च शिक्षित आपके दो पुत्र तथा एक भांजी हैं। आपके बड़े बेटे श्री सृजन को डा. अब्दुल कलाम के सलाहकार के रूप में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री सृजन आईआईएम, अहमदाबाद के गोल्ड मैडलिस्ट हैं। वे छात्र परिषद् के महासचिव भी रहे हैं। छोटा बेटा मिलिन राज एमबीए, एलएलबी करने के पश्चात राष्ट्रीय स्तर की रोबोटिक्स शोध के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आपकी राष्ट्रीय स्तर की रोबोटिक्स लेब में देश के ख्याति प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। आपकी भांजी शुभरा पाल, एमए, बी.एड करने के बाद लखनऊ के एक ख्याति प्राप्त विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है।
  आप 7 अप्रैल 2001 से 4 फरवरी 2011 तक राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ सदस्य रही। आयोग में लगभग 10 वर्ष तक समस्त उपभोक्ता मामलों की कम्प्लेन्ट, अपील, पुनरीक्षण वाद, निष्पादन वाद एवं विविध विवादों का निर्णय शीघ्रता से सफलतापूर्वक किया गया। इसके अतिरिक्त आपके द्वारा पुराने लम्बित विवादों का लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कराया गया। कई उल्लेखनीय निर्णय विभिन्न जरनल्स द्वारा प्रकाशित भी किये गये। उपरोक्त अवधि में आपने पीजीआई, लखनऊ के हास्पिटल बोर्ड के सदस्य के रूप में किया। आपने अप्रैल 1997 से मार्च 2001 तक बहुजन विकास संस्थान नामक संस्था में अध्यक्ष के रूप में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े बालकों एवं महिलाओं आदि को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान कर उनका सशक्तिकरण किया।
  आपने वर्ष 1986 से 2000 तक दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ द्वारा प्रसारित लगभग 100 कार्यक्रम जिनमें प्रमुख कार्यक्रम महिला जगत, ग्राम्या, घर चैबारा, गृह तथा विज्ञान, घर की दुनिया आदि का संचालन, पटकथा लेखन कार्य किया। आपने जनहित में निर्मित अनेक वृत्त चित्र, डाक्यूड्राॅमा में निर्देशन निर्माण तथा लेखन कार्य किया। जैसे - आसान हज, एड्स कन्ट्रोल, कुष्ठ निवारण, सुर ऊसर के, शुद्धता की जाँच आदि हैं।
  आपकी सामाजिक कार्य एवं उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं - ट्रस्टी, आनन्दी फाण्डेशन समाज के गरीब व पिछड़े वर्ग तथा प्राकृतिक विपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों की सहायता, योग तथा ध्यान आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। आप अहिल्याबाई संस्थान की महासचिव भी हैं। आप सागर बन्धु सामाजिक संस्थान की अध्यक्ष हैं। आपने महिला सशक्तिकरण वर्ष में बौद्ध धर्म से विवाह हेतु प्रथम महिला पुरोहित का ऐतिहासिक कार्य किया।
  श्रीमती रचना पाल अपने परिवार के साथ बी-601, रोहतास प्रेसिडेन्शियल टाॅवर्स, विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में निवास कर रही हैं। आपका साक्षात्कार लेने के लिए आपके मोबाइल नम्बर 8005179333 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।