Home धर्म-संसार हमारे-पर्व वट सावित्री की पूजा महिलाओं ने धूम धाम से की

वट सावित्री की पूजा महिलाओं ने धूम धाम से की

news_image

लखनऊ -सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री पूजा को धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। 

महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह से ही वट वृक्ष की पूजा - अर्चना की और साथ ही भोग में खीरा खरबूजा आदि फल अर्पित किये।पति के दीर्घायु और सलामती की कामना करते हुए महिलाओं ने श्रद्धा के साथ वट सावित्री की पूजा की। इस दौरान महिलाएं संपूर्ण श्रृंगार करके जगह जगह बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हुईं और वट वृक्ष में सूत का धागा लपेट कर पूजन --अर्चन किया और अरदास में पति के दीर्घायु होने के साथ ही सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान  महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा ।

 शुक्रवार की सुबह से ही जगह जगह ग्रामीण क्षेत्र में वट वृक्षों के पास रौनक रही।वहीं मोहनलालगंज की ग्राम पंचायत कनेरी में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से वट सावित्री पूजन करते हुए वट वृक्ष की परिक्रमा किया और बरगद के वृक्ष के चारों ओर सूत के धागे को लपेट कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की।

 बताते चले कि वट सावित्री व्रत को सौभाग्य दीर्घायु और आरोग्य प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है। हिंदूू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जो भी स्त्री वट सावित्री व्रत रखती है। उसका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति को दीर्घायु मिलती है। इस व्रत की मान्यता करवा चौथ के व्रत के सामान ही है। यह व्रत आज देश के अधिकतर हिस्सों में महिलाओ द्वारा वट वृक्ष का पूजन - अर्चन कर मनाया गया ।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।