Home धर्म-संसार ग्रंथो-से मनुष्य के सुखी जीवन के लिए जरूरी है छह चीजे

मनुष्य के सुखी जीवन के लिए जरूरी है छह चीजे

news_image

महाभारत जीवन के कई पहलुओं पर रोशनी डालती है। इस ग्रंथ में कई महापुरुषों की नीतियों और विचारों का संग्रह है। महाभारत की नीतियों में जीवन के कई सूत्र हैं। सुखी जीवन से लेकर आत्मिक शांति तक हर पहलु पर महाभारत में नीतियां हैं। किन चीजों से इंसान को दुःख मिलता है, किन बातों से वो सुखी होता है, किन चीजों के होने से जीवन सफल होता है, ऐसी कई बातें इस ग्रंथ में बताइ गई हैं।
इसी ग्रंथ में धृतराष्ट्र और विदुर की बातचीत में एक नीति बताई गई है। जब विदुर से धृतराष्ट्र ने पूछा कि सफल और सुखी जीवन के लिए क्या-क्या जरूरी है, तो विदुर ने उन्हें उन छः चीजों के बारे में बताया जो जीवन को सफल बनाती है। किसी भी इंसान का जीवन इन 6 चीजों के आसपास ही बुना होता है, अगर ये हैं तो वो इंसान संसार का सबसे सुखी इंसान माना जाएगा।
  धृतराष्ट्र के सवाल पर विदुर ने कहा...  
अर्थोगमो नित्यमरोगिता च, प्रिया च भर्या प्रियवादिनी च।
वश्यच्श्र पुत्रोर्थकरी च विद्या, षड् जीवलोकस्य सुखानी राजन्।।
अर्थ - जिसके पास नियमित धन की आवक है, जो निरोगी रहता है, जिसकी पत्नी स्वभाव से बहुत अच्छी हो, जिसकी वाणी में मधुरता हो, जिसका पुत्र आज्ञाकारी हो और जिसने शिक्षा ली हो, ये छः चीजें जिनके जीवन में हो, वो सुखी होते हैं।

 

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।