Home विविध पर्यटन गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है हिमाचल की ये 4 जगहें

गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है हिमाचल की ये 4 जगहें

news_image

गर्मियों की तपती गर्मी से दूर जाने के लिए लिए ज्यादातर लोग पहाड़ी इलाकों में जाना पसंद करते है, जोकि काफी हद तक ठीक भी है। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आप नेचुरल खूबसूरती का मजा ले सकते हैं-

 

नग्गर के नजारे

हिमाचल का यह छोटे सा टूरिस्ट प्लेस इतिहास और नेचर का प्यारा संगम है। यहां के घर 15वी शताब्दी की वास्तुकला से प्रेरित है और आज भी लोग दूर- दूर से इन्हें देखने आते हैं।

शोजा की सुंदरता

शोजा की खूबसूरती के बारे में हम कहेंगे कि अगर आपने अपने हिमाचल टूर के दौरान शोजा नहीं घूमा तो बहुत कुछ मिस कर दिया। शांत माहौल, प्रकृति के नजारे और दिमागी सुकून पसंद करनेवाले लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग है।

खज्जियार की खूबसूरती

खज्जियार को न केवल हिमाचल का बल्कि भारत का सबसे अच्छा टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है, जहां बर्फीली घाटियां पर्यटकों का स्वागत करती हैं। यह जगह कपल्स के लिए शानदार टूरिस्ट स्पॉट है।

अंद्रेटा का आंचल

हिमाचल के प्रसिद्ध चाय बागानों से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बसा अंद्रेटा एक छोटा सा गांव है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद शांत और सुरम्य है और यहां का वातावरण दिल और दिमाग को सुकून देता है। यहां मिट्टी के बर्तन बनानेवाले कारीगर बड़ी संख्या में रहते हैं, जो यहां की देखभाल भी करते हैं।


Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।