Home हलचल मुद्दा भाजपा कार्यकर्ता आठ फरवरी को जेल भरो आंदोलन करेंगे: मदन लाल सैनी

भाजपा कार्यकर्ता आठ फरवरी को जेल भरो आंदोलन करेंगे: मदन लाल सैनी

news_image

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों से की गयी वादाखिलाफी के विरूद्ध भाजपा कार्यकर्ता आठ फरवरी को पूरे राज्य में जेल भरो आंदोलन करेंगे और आंदोलन किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ होने तक जारी रहेगा। सैनी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनने पर 10 दिनों में प्रदेश के सभी किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने का वादा किया था। आज 50 दिन बीत जाने पर भी इसे पूरा नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में आनन-फानन में सात फरवरी से आधे-अधूरे कर्ज माफी के शिविर लगाकर किसानों को फिर से ठगने का असफल प्रयास कांग्रेस कर रही है। यह ना तो प्रदेश के किसानों का मंजूर है और ना ही भाजपा को। उन्होंने किसानों के वोट लेने के लिए कांग्रेस पर मिथ्या वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने वादो को पूरा करने में असफल रही है । यह कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।