Home हलचल हकीकत मोहनलालगंज विधायक व ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीण सफाई कर्मियो का फूल वर्षा कर किया स्वागत

मोहनलालगंज विधायक व ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीण सफाई कर्मियो का फूल वर्षा कर किया स्वागत

news_image

     * By Sunil Gupta *                                                                                                                मोहनलालगंज /लखनऊ -- कोरोना वायरस(COVID-19) के फैलाव व संक्रमण से बचाने के लिये करीब एक माह से चल रहे लाक डाउन के चलते अपनी जान जोखिम में डाल कर गांव गलियों में सफाई का कार्य करने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियो को मोहनलालगंज के विधायक व ब्लाक प्रमुख ने  सम्मानित किया । बताते चले कि वृहस्पतिवार को मोहनलालगंज ब्लाक कार्यालय पर विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर व ब्लाक प्रमुख विजय लक्ष्मी ने मास्क,साबुन ,सेनेटाईजर,बनियान , फल व प्रशस्ति पत्र देकर ग्रामीण सफाई कर्मियो को सम्मानित किया। वही विधायक व ब्लाक प्रमुख के साथ ब्लॉक के अन्य अधिकारियों ने ताली बजाकर पुष्प वर्षा कर उन ग्रामीण सफाई कर्मियो का हौसलाअफजाई करते हुए स्वागत किया। इस दौरान विधायक अम्ब्रीस सिंह पुष्कर ने कहा जहां पूरे देश व प्रदेश के लोग कोरोना वायरस के कारण अपने घर में रहकर लाक डाउन का पालन कर रहे है, वहीं आप सभी लोग कोरोना योद्धा बनकर रात दिन कार्य कर रहे है।इस अवसर पर बीड़ीओ भोला नाथ कनौजिया, एड़ीओ पंचायत कमल किशोर शुक्ला, ग्रामविकास अधिकारी विनोद गौड़, विधायक प्रतिनिधि रमेश राही , आंशिका वर्मा,पी.आर.ओ.हरीशंकर रावत,सहित ब्लाक कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। वही बाद मे ब्लाक प्रमुख विजय लक्ष्मी ने नगराम थाना अन्तर्गत आने वाले पुलिस सहायता केंद्र देबीखेड़ा पुलिया पर पहुंच कर नगराम थाने के पुलिस कर्मियों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया ।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।