Home हलचल चर्चा-में सिसेंडी ग्राम पंचायत मे ट्रैक्टर टंकी द्वारा सेनटाइजर का हुआ छिड़काव

सिसेंडी ग्राम पंचायत मे ट्रैक्टर टंकी द्वारा सेनटाइजर का हुआ छिड़काव

news_image

   *  By Sunil Gupta *                                                                                                                     मोहनलालगंज /लखनऊ -- कोरोना के संक्रमण के बचाव के चलते शहर व कस्बों के बाद अब गांवों में भी सैनिटाइज करने का कार्य शुरू हो गया है। इसी कड़ी मे बृहस्पतिवार को मोहनलालगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत सिसेंडी के अन्तर्गत आने वाले  गांवों में कोरोना का संक्रमण न फैले इसक मद्देनजर ग्राम प्रधान व सचिव तत्पर दिखीं। उन्होंने ट्रैक्टर टंकी के माध्यम से सिसेंडी कस्बे से शुरूवात कर गांवों में सैनिटाइज कराया। सिसेंडी ग्राम पंचायत के प्रधान अशोक वर्मा द्वारा यह कार्य कराया गया। उन्होंने अपनी मौजूदगी में टैंकरों से गांव की सभी गलियों व दरवाजों को सैनिटाइज कराने के साथ ही ग्राम की सभी गली, नालियों मे किटनाशक दवा का छिड़काव कराया । सिसेंडी कस्बे से इसकी शुरुआत हुई उसके बाद सिसेंडी ग्राम पंचायत में आने वाले सभी गांवों में छिड़काव कराया गया । इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी पंडित बंदना शर्मा व प्रधान अशोक वर्मा ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शिता का नतीजा है कि आज हम सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने ने लोगों से अपील की कि लॉकडाउन पार्ट टू में गांव में रहने वाले सभी लोग सावधानी के साथ इसका पालन करें साथ ही बच्चों को भी खेलने कूदने व समूह में बाहर न निकलने दें इस पर भी ध्यान रखे। वही प्रधान अशोक वर्मा ने बताया कि सिसेंडी ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवो को सेनेटाइज करने के लिए दो दिन लगातार कार्य किया जायेगा।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।