Home हलचल चर्चा-में उत्तिष्ठ फाउंडेशन ने लगाया सेनिटाइजेशन टनल

उत्तिष्ठ फाउंडेशन ने लगाया सेनिटाइजेशन टनल

news_image

केजीएमयू में लगे इस टनल से बिना अड़चन के ३० सेकेंड में सेनेटाइज                                                               


लखनऊ। कोरोना संक्रमण के दौरान गरीबों को राशन एवं भोजन वितरण करने के साथ ही उत्तिष्ठ फाउंडेशन ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्व विघालय लखनऊ में सेनेटाइजेशन टनल लगाया हैं। यह पहला टनल जिसके अंदर से गुजरने पर लोग चंद सेकेण्डों में स्वत: सेनेटाइज हो जायेंगे। इसीलिए यह केजीएमयू के मुख्य द्वार पर लगाया गया है जहां से डाक्टर नर्से एवं स्वस्थ्य कर्मी परिसर भवन में प्रवेश करते हैं। संस्था द्वारा लगाया गया यह पहला टनल है जिसके जरिये स्वत: सेनेटाइज हुआ जा सकता है। यह टनल एक छोटी सुंरंग जैसा है जिसकी छत पर दीवारो पर फागिंग नोजल लगी हुई हैं। इसके अंदर से गुजरते ही महज ३० सेकेंड में अल्कोहल आधारित तरल कीटनाशक का स्प्रे होता है। यह स्प्रे लोगों के कपड़ों एवं साथ में लिेये हुए सामानों को कीटाणु रहित कर देता है। यह सेनेटादजेशन खाघ सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा अनुमोदित है। जो मानव के शरीर को पांच घंटे तक विसंक्रमित रखता है। इस तरह अपनी जान पर खेल कर कोरोना पीडि़तों का इलाज कर रहे चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बहुउपयोगी साबित हो रहा है।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।