Home हलचल चर्चा-में जिले मे पूर्व की भांति ही सभी नियम लागू रहेगे -- डीएम शुभ्रा सक्सेना

जिले मे पूर्व की भांति ही सभी नियम लागू रहेगे -- डीएम शुभ्रा सक्सेना

news_image

    * By मनोज कुमार मिश्रा *                                                                                                                रायबरेली–केन्द्रीय ग्रह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई । जारी गाइडलाइन में पूरे देश में एक प्रकार से कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई । वहीं इस बात का भी जिक्र किया गया है कि अगर किसी भी जिले का जिलाधिकारी इस गाइडलाइन को कोरोनावायरस के चलते अपने जिले में लागू नहीं करना चाहता तो वह सतर्कता बरतने की दृष्टि से अपने जिले को पूर्णतया रूप से लॉक डाउन करके सभी दुकानों को न खोलने के आदेश भी जारी कर सकता है।

जिसको लेकर रायबरेली की डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बतायां की जिले मे पूर्व की ही भांति सभी नियम लागू रहेंगे। कोई भी दुकान नई नही खोली जाएगी ।,उन््होने कहा है कि इससे कई हद तक सोशल डिस्टेंस का भी उल्लंघन हो सकता है।  सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों का न खुलना जिले के लिए एक अहम भूमिका निभाएगा । बताते चले कि बीते 21 तारीख व 22 तारीख को रायबरेली में कुल मिलाकर 41 कोरोनावायरस के नए पॉजिटिव केस सामने आये जिन को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा अब काफी सतर्क नजर आ रहा है।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।