Home समाचार बाजार भजनपुरा मर्डर केस में खुलासा, पैसे के विवाद में पूरे परिवार को किया खत्म

भजनपुरा मर्डर केस में खुलासा, पैसे के विवाद में पूरे परिवार को किया खत्म

news_image

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने 28 साल के एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार (12 फरवरी) सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। मृतकों की पहचान ई-रिक्शा चालक शंभू चौधरी (43) उनकी पत्नी सुनीता (37) बेटों शिवम (17), सचिन (14) तथा बेटी कोमल (12) के रूप में हुई थी।

पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने गुरुवार (13 फरवरी) को कहा, "28 साल के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि पैसे को लेकर उसका झगड़ा चल रहा था, जिसके बाद उसने महिला और बच्चों को लोहे की रॉड से मार डाला। फिर उसने महिला के पति की भी जान लेली। आगे की जांच जारी है।"


Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।