Home समाचार बाजार किसानों ने घेरा महिला विधायक व राज्यमंत्री का आवास, दोनों गायब

किसानों ने घेरा महिला विधायक व राज्यमंत्री का आवास, दोनों गायब

news_image

कृषि विधेयक कानून को लेकर आज किसानों का सभी मुख्यालय पर मंत्री ,सांसद, विधायक और सांसद के आवास का घेराव का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के तहत आज भारतीय किसान यूनियन के सभी संगठनों के पदाधिकारियों और किसानों ने सबसे पहले राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के आवास का घेराव किया।

उसके बाद भाजपा की विधायक राजबाला का घेराव किया और उसके बाद डीएम आवास का घेराव किया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस थी और उसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

देश में इन दिनों किसानों का आंदोलन बहुत तेजी से और बढ़ता जा रहा है यह कृषि विधेयक कानून को लेकर देश का किसान आक्रोश में है। और पिछले 18 दिन हो गए खुले आसमान के नीचे सड़क पर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर है।

और इस कृषि विधेयक कानून को वापस करने की मांग कर रहा है। इसी कानून को लेकर आज पूरे देश में सरकार के मंत्रियों विधायकों और सांसदों का किसानों द्वारा घेराव का कार्यक्रम था। जिसमें आज तहसील बिलासपुर में जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख का आवास का किसानों का घेराव किया वह घर पर नहीं थे। उसके बाद भाजपा की मिलक की विधायक राजबाला के आवास का घेराव किया वह भी घर पर नहीं मिली।

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।